उलझन

 उलझन

चाहता तो हूं कि आसमान छू लूं

पर उड़ान भरने से डरता है ये मन

सोचता है, क्या सच में है ये मेरा?

क्या कभी पहुंच पाएंगे मंज़िल पर?

क्या और कैसा है ये डर?

क्या होगा अगर असफल रहे?

क्या कहेंगे लोग सभी?

शायद यह नहीं , नहीं है ये डर

अपनेआप को है जानना

भूला है जो उसे पहचानना

दूसरों को जानते जानते

खुद को ही भूल गए

अब दूर है करनी उलझन यही

बस जानना खुद को

और पहचानना है खुद को

बढ़ाने है कदम मंजिल की ओर

छूना है आसमां 

बस करनी है थोड़ी हिम्मत

और चखना है स्वाद सफलता का।

Comments

Popular posts from this blog

What kind of place it would be..

Earned It

हो दिखती तुम शांत